जनसंवाद, जमशेदपुर। आजसू छात्र संघ की बैठक शुक्रवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संघ की टीम गठन, अगस्त में प्रस्तावित युवा सम्मेलन की तैयारी तथा जिला और महानगर कमेटी के गठन पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा मुख्य अतिथि, प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय विशिष्ट अतिथि तथा युवा मोर्चा जमशेदपुर प्रभारी मंटू शुक्ला सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोल्हान विश्वविद्यालय में एक सप्ताह के भीतर छात्र संघ की टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही अगस्त में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन में एक हजार छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा आजसू छात्र संघ की जिला एवं महानगर कमेटी के गठन पर भी सहमति बनी।
प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू छात्र संघ ने राज्य में छात्रवृत्ति सहित छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन किए हैं, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिला है। वहीं मंटू शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र-युवाओं को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए।
प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में छात्र-युवा आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार के तहत सोनू कुमार साव को आजसू छात्र संघ का जिला अध्यक्ष, राज सिंह को महानगर अध्यक्ष, पवन कुमार को जिला सचिव तथा चंदन कुमार पात्रो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर कई नए छात्र-छात्राओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के पदाधिकारियों ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोल्हान के पूर्व महासचिव प्रदीप राय ने किया।

















