Advertisement

21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा, इस बार गुरु पूर्णिमा की जगह देवउठान एकादशी पर आयोजन

By Goutam

Published on:

सरयू राय रामार्चा पूजा 2026 (फाइल फोटो)

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर पिछले 25 वर्षों से आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा इस वर्ष निर्धारित परंपरागत तिथि के बजाय देवउठान एकादशी के अवसर पर आयोजित होगी। यह धार्मिक आयोजन 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को होगा।

Advertisement
Advertisement

सरयू राय ने जानकारी दी कि अब तक हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों से अपील की कि वे इस बार गुरु पूर्णिमा के बजाय 21 नवंबर की तिथि को ध्यान में रखें।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन निरंतर होता आ रहा है। इस वर्ष रामार्चा पूजा देवउठान एकादशी के दिन आयोजित होगी, जो 21 नवंबर 2026 को पड़ रही है।

Advertisement

विधायक ने अपने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं को रामार्चा पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि सरयू राय के आवास पर आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शुभचिंतक और समर्थक शामिल होते हैं। इस बार तिथि में बदलाव होने के कारण उन्होंने पहले ही इसकी सार्वजनिक जानकारी दी है, ताकि श्रद्धालुओं के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp