Advertisement

पेपर लीक पर सख्त कानून का भाजपा ने किया स्वागत, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 को बताया ऐतिहासिक कदम

By Goutam

Published on:

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026

जनसंवाद, जमशेदपुर भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (संशोधन) विधेयक, 2026 (एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक) पारित होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement
Advertisement

जारी बयान में अभय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से यह कानून लाया है। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधानों के तहत पेपर लीक जैसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

Dayal Builder
Srinath

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, विधेयक में ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, पेपर लीक में शामिल एजेंसियों और कंपनियों पर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने और उन्हें आठ वर्षों तक ब्लैकलिस्ट करने का भी प्रावधान किया गया है।

Advertisement

अभय सिंह ने कहा कि मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष अदालतों की व्यवस्था किए जाने का भी स्वागत किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, इससे परीक्षा संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन संभव होगा।

उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में इस विधेयक का ध्वनिमत से पारित होना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विधेयक के समर्थन में मतदान करने वाले एनडीए के सभी सांसदों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

ताजा खबरें

WhatsApp