Advertisement

कुचाई ब्लॉक चौक से कस्तूरबा विद्यालय तक जर्जर सड़क की होगी मरम्मत, विधायक दशरथ गागराई ने दिए निर्देश

By Goutam

Updated on:

कुचाई कस्तूरबा विद्यालय सड़क मरम्मत

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई ब्लॉक चौक से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधुचरण देवगम सहित जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण खरसावां विधायक दशरथ गागराई के निर्देश पर किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधायक ने सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए अपने निजी खर्च से जल्द मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, झामुमो प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, वसी खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निरीक्षण में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और खराब स्थिति का जायजा लिया गया।

Dayal Builder
Srinath

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सड़क जर्जर होने से राहगीरों और विशेष रूप से कस्तूरबा विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए विधायक दशरथ गागराई ने अपने निजी खर्च से एक-दो दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही है।

Advertisement

विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सड़क पैकेज संख्या-12 के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण योजना का हिस्सा है, जिसमें कुचाई ब्लॉक चौक से सेरेंगदा तक सड़क निर्माण कार्य भी शामिल है। फिलहाल नई सड़क बनने तक आवागमन सुचारु रखने के लिए अस्थायी मरम्मत कराई जाएगी।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र की जनता और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और अपनी समस्याओं से अवगत कराने की भी अपील की।

निरीक्षण के दौरान वनवासी लाल सोय, वैद्यनाथ महतो, नरेश मुंडा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp