Advertisement

जमशेदपुर : राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली राहत, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की पहल पर चला स्वच्छता अभियान…

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर / Manjeet singh: जिला परिषद क्षेत्र संख्या-05 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को हटाया गया, सड़क किनारे फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था, स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सफाई अभियान चलवाया.

Advertisement
Advertisement

डॉ. परितोष सिंह की पहल पर निजी संसाधनों से जेसीबी और हाइवा की व्यवस्था कर सड़क किनारे जमा कचरे और मलवे को हटाया गया, सफाई अभियान के बाद मुख्य सड़क पूरी तरह साफ हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

अभियान के दौरान पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, समाजसेवी रजत कुमार तथा स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, सभी ने सफाई कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया.

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा, जिला परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जहां-जहां कचरे का जमाव है, वहां चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसे देखते हुए गोविंदपुर के शेष नगर क्षेत्र में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया है, ताकि मौसमी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके.

उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकें, आसपास की सफाई बनाए रखें और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग करें, उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की सबसे मजबूत नींव है.

ताजा खबरें

WhatsApp