Advertisement

वैली व्यू स्कूल में ‘रंगमंच 2026’ का आगाज, 1200 विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

By Goutam

Published on:

वैली व्यू स्कूल में ‘रंगमंच 2026

जमशेदपुर, जमशेदपुर: वैली व्यू स्कूल के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव ‘रंगमंच 2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (वित्त) के चेयरमैन डॉ. बी. चंद्रशेखर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और समग्र विकास को मंच प्रदान करना है।

Advertisement
Advertisement

रचनात्मकता और अनुशासन का दिया संदेश

Dayal Builder
Srinath

मुख्य अतिथि डॉ. बी. चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और सृजनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आदि शंकराचार्य की ‘विवेकचूड़ामणि’ का उल्लेख करते हुए मानव जीवन के महत्व, गुरुजनों से सीखने, प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Advertisement

विद्यालय ने समग्र शिक्षा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

विद्यालय की प्राचार्या मिक्की सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

1200 विद्यार्थी दिखा रहे अपनी प्रतिभा

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे.के. पाण्डेय ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में लगभग 1200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। छात्र-छात्राएं रंगोली, चित्रकला, परिधेय कला तथा अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, टीआरएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यू.के. सिंह, टीआरएफ लिमिटेड के अधिकारी, स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp