Advertisement

राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली मुक्ति, डॉ. परितोष सिंह ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, निजी खर्च पर कराई सफाई

By Goutam

Published on:

राधिका नगर में कचरे के अंबार

जनसंवाद, जमशेदपुर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या-05 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को हटवाया। स्थानीय लोगों की शिकायत और समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च पर जेसीबी और हाइवा की व्यवस्था कर सड़क किनारे फैली गंदगी की सफाई कराई।

Advertisement
Advertisement

लंबे समय से कचरे से जूझ रहे थे स्थानीय लोग

Dayal Builder
Srinath

राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया।

Advertisement

निजी खर्च पर कराई सफाई

डॉ. परितोष सिंह ने अपने निजी खर्च से जेसीबी और हाइवा लगवाकर सड़क किनारे जमा कचरे को पूरी तरह हटवाया। सफाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और जनहित में त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया।

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी रहे मौजूद

सफाई अभियान के दौरान पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा और समाजसेवी रजत कुमार भी मौजूद रहे। दोनों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया और क्षेत्र में नियमित स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।

अन्य क्षेत्रों में भी चलेगा स्वच्छता अभियान

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कचरे के अंबार हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए गोविंदपुर के शेष नगर क्षेत्र में एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

ताजा खबरें

WhatsApp