Advertisement

बागबेड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न, किरण सिंह बनीं अध्यक्ष

By Goutam

Published on:

ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ चुनाव

जनसंवाद, जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में रविवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच, बागबेड़ा इकाई के महिला प्रकोष्ठ का चुनाव जिला पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

Advertisement
Advertisement

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

Dayal Builder
Srinath

चुनाव में किरण सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, श्वेता तिवारी को महासचिव, माधुरी देवी को कोषाध्यक्ष तथा सुनीता पांडे को उपाध्यक्ष चुना गया।

Advertisement

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक हरीश राय एवं अशोक मिश्रा ने किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के सतीश कुमार, सुमंत कुमार, बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशि कुमार, महासचिव संतोष ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला प्रकोष्ठ को संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ताजा खबरें

WhatsApp