Advertisement

श्रावण के पहले सोमवार पर टुईलाडुंगरी शिवमय, कलश यात्रा के बाद हुआ भव्य रुद्राभिषेक; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By Goutam

Published on:

टुईलाडुंगरी रुद्राभिषेक

जनसंवाद, जमशेदपुर: श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा। महिला समिति के तत्वावधान एवं अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा साहू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Advertisement
Advertisement

स्वर्णरेखा घाट से निकली कलश यात्रा

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु मंदिर परिसर से स्वर्णरेखा घाट पहुंचे, जहां से पवित्र जल लेकर पुनः मंदिर पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।

Advertisement

महाआरती और प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु

रुद्राभिषेक के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक: दिनेश कुमार

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि श्रावण मास आस्था, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, आत्मबल और लोककल्याण की भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में महिला समिति की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम में मंदिर समिति के महासचिव गिरधारी साहू, उपाध्यक्ष परमानंद कौशल, महावीर प्रसाद, त्रिवेणी कुमार, बी. श्रीनिवास राव, जितेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला समिति की ओर से जमुना निषाद, हेमा साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, मनोरमा देवी, चांदनी साहू, द्रौपदी देवी, पार्वती साहू, प्रीति, फुलेश्वरी साहू, सोनी साहू, पूनम देवी, बेला देवी, सुमन निषाद, प्राची निषाद, पिंकी साहू, कमला निषाद, गौरी देवी, पिंकी कुमारी एवं फूलों देवी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिवमय हुआ टुईलाडुंगरी क्षेत्र

कार्यक्रम में रोशन साहू, सौरव साहू, विजय मानिकपुरी, धर्मेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, प्रकाश राव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे टुईलाडुंगरी क्षेत्र को शिवमय बना दिया।

ताजा खबरें

WhatsApp