Advertisement

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबे बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

By Goutam

Published on:

सावन की प्रथम सोमवारी

जनसंवाद, जमशेदपुर: सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो दाइगुटू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना

Dayal Builder
Srinath

पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और महापौर सुधा गुप्ता ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष अवसर होता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है।

Advertisement

श्रद्धालुओं को दी प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सभी श्रद्धालुओं को सावन की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

ताजा खबरें

WhatsApp