Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई-सह सम्मान समारोह, 5 सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन सम्मान समारोह

जनसंवाद, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई-सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने साझा किए कार्यकाल के अनुभव

Dayal Builder
Srinath

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने यूनियन और कंपनी से जुड़े अपने अनुभवों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।

Advertisement

यूनियन ने सहयोग का दिया भरोसा

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही यूनियन के सफल संचालन के लिए उनसे आगे भी अपने सुझाव और सहयोग देने की अपील की।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन अपने सदस्यों के साथ खड़ी रहेगी और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग करेगी।

परिवार के सदस्यों और यूनियन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की धर्मपत्नियां, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

इन सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

इंजन डिवीजन: अरुण कुमार सिंह एवं सुभाष सिंह

फ्रेम फैक्ट्री: कन्हैया ओझा

फाउंड्री डिविजन: संतोष दत्ता

ताजा खबरें

WhatsApp