Advertisement

कुचाई के सिकरम्बा जंगल से पिस्टल-राइफल समेत हथियार बरामद, SSB-पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन सफल

By Goutam

Published on:

कुचाई सिकरम्बा जंगल से हथियार बरामद

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर पिस्टल, 303 राइफल समेत कई हथियार और हथियारों से संबंधित सामग्री बरामद की है। कार्रवाई 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार (IPS) के निर्देशन में ए-समवाय जम्बरो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Advertisement
Advertisement

घने जंगल में चलाया गया सघन तलाशी अभियान

Dayal Builder
Srinath

उप कमांडेंट शक्ति सिंह और निरीक्षक (सामान्य) उज्जल कान्ति मुहुरी के नेतृत्व में एसएसबी एवं झारखंड पुलिस के जवानों ने रोलाहातु पंचायत के सिकरम्बा गांव के आसपास के दुर्गम और घने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।

Advertisement

एक पिस्टल और दो 303 राइफल बरामद

सर्च अभियान में सुरक्षा बलों ने कुल कई हथियार और सामग्री बरामद की। इनमें एक पिस्टल, दो 303 राइफल, तीन 303 राइफल मैगजीन, एक 9 एमएम कार्बाइन पिस्टल ग्रिप और एक 9 एमएम कार्बाइन का कॉकिंग हैंडल शामिल है। सभी बरामद हथियारों एवं अन्य सामग्रियों को सुरक्षा बलों ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हथियार किसके थे, जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों को जंगल में किस उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था और इनका संबंध किन लोगों या संगठनों से है, इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में असामाजिक एवं उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संयुक्त सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।

आगे भी जारी रहेगा संयुक्त अभियान

एसएसबी और झारखंड पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में आगे भी संयुक्त अभियान जारी रहेंगे। आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की गई है।

ताजा खबरें

WhatsApp