Advertisement

तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्पेशल पैकेज की मांग, विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

By Goutam

Published on:

तसर उद्योग के लिए स्पेशल पैकेज

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सोमवार को विधानसभा में झारखंड के तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्पेशल पैकेज की व्यवस्था करने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से तसर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए विशेष पैकेज की मांग की, ताकि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

Advertisement
Advertisement

तीन साल में तसर उत्पादन में भारी कमी

Dayal Builder
Srinath

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में कहा कि झारखंड में पिछले तीन वर्षों के दौरान तसर उत्पादन में भारी कमी आई है। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि तसर उद्योग से जुड़े लोगों की आजीविका पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Advertisement

रोजगार के प्रमुख केंद्र बंद होने से बढ़ी परेशानी

विधायक ने कहा कि तसर उद्योग से जुड़े अधिकांश सामान्य सुलभ केंद्र बंद कर दिए गए हैं। ये केंद्र पहले रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण माध्यम हुआ करते थे। इनके बंद होने से तसर उद्योग से जुड़े लोगों के सामने रोजगार और आय की समस्या बढ़ी है।

सरकार से स्पेशल पैकेज देने की मांग

दशरथ गागराई ने विधानसभा के माध्यम से सरकार से मांग की कि तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विशेष सहायता मिलने पर तसर उद्योग को फिर से मजबूती मिल सकती है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

विधायक ने तसर उद्योग से जुड़े रोजगार केंद्रों को मजबूत करने और इस पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार से प्रभावी पहल करने की मांग की।

ताजा खबरें

WhatsApp