Advertisement

डिमना सड़क चौड़ीकरण में देरी पर सौरभ विष्णु का सवाल, बोले- जाम में एंबुलेंस फंसी तो जिम्मेदार कौन?

By Goutam

Published on:

डिमना सड़क चौड़ीकरण

जनसंवाद, जमशेदपुर। डिमना चौक से डिमना लेक तक जाने वाले मार्ग पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और सड़क चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने प्रशासन और टाटा स्टील से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का टेंडर पास होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

Advertisement
Advertisement

रोजाना जाम से जूझ रहे हजारों लोग

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु ने कहा कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यहां जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता आपातकालीन स्थिति को लेकर है। अगर किसी दिन गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस जाम में फंस गई और अस्पताल पहुंचने में देरी हुई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

एमजीएम समेत कई अस्पतालों तक पहुंचने का अहम मार्ग

विष्णु ने कहा कि डिमना क्षेत्र से एमजीएम समेत शहर के विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचने के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। इसलिए सड़क चौड़ीकरण को केवल यातायात सुविधा का मामला नहीं माना जा सकता। यह आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय भी है।

उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार बढ़ता दबाव भविष्य में स्थिति को और गंभीर बना सकता है। ऐसे में चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू किया जाना जरूरी है।

हाईवे के साथ ही सड़क विकसित करने का सुझाव

सौरभ विष्णु ने प्रशासन और टाटा स्टील से लंबित सड़क चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि डिमना लेक तक जाने वाली सड़क को हाईवे निर्माण कार्य के साथ ही विकसित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। यदि हाईवे तैयार होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया, तो नई बनी सड़क को दोबारा काटना पड़ सकता है। इससे समय और सरकारी संसाधनों की बर्बादी होगी और आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

‘आज साथ काम होगा तो कल की परेशानी बचेगी’

विष्णु ने कहा कि बेहतर होगा कि दोनों कार्यों को समन्वय के साथ अभी ही पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा, “कल सड़क काटकर समस्या पैदा करने से बेहतर है कि आज ही दोनों काम साथ कराकर स्थायी समाधान किया जाए।”

उन्होंने प्रशासन और टाटा स्टील से सड़क चौड़ीकरण कार्य में हो रही देरी को दूर कर जल्द से जल्द काम शुरू कराने की मांग की है।

ताजा खबरें

WhatsApp