जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति ने खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति के प्रतिनिधियों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को पत्र सौंपकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान कराने का आग्रह किया है।
खरसावां चौक में प्रतिमा स्थापित करने की योजना
समिति की ओर से सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि आदिवासी हो समाज महासभा की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति और चक्रधरपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने के साथ लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित की जानी है।
विधायक से जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह
समिति ने विधायक दशरथ गागराई से प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृति जल्द दिलाने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना और संबंधित निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष अपनी मांग रखते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
विधायक को पत्र सौंपने के दौरान श्रीराम सामाड, मुचिया सामाड, सुनीता चांपिया, रोशन हांसदा, जशमती बोदरा, दांसर बोदरा और मालती हेंब्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

















