Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां झामुमो कार्यालय में विधायक दशरथ गागराई और बासंती गागराई ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

By Goutam

Published on:

खरसावां झामुमो कार्यालय ध्वजारोहण
दिल्सन
पुरेंद्र
भुगलू
राहुल
वरुण कुमार
विनय

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को देशभक्ति के माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करने का दिन

Dayal Builder
Srinath

ध्वजारोहण के बाद विधायक दशरथ गागराई ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और समर्पण को याद करने का अवसर है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के अथक संघर्ष और बलिदान के कारण ही भारत आज एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी अलग पहचान बना पाया है।

जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

विधायक गागराई ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनहित और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रगान के साथ लगाए देशभक्ति के नारे

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम् और झारखंड आंदोलन के अमर शहीदों के सम्मान में जयघोष किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामाड, रमेश महतो, राजेश दलबेहरा, ललन तिवारी, साधुचरण सोय, खिरोद महतो, पिंटू महतो, मो. सलाम, मो. राजू, मो. दबंग सहित झामुमो के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp