Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का आंदोलन तेज, गणेश महाली ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : सरायकेला में खनिज संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है, सरायकेला स्थित हरि हर होटल में झामुमो सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने की.

Advertisement
Advertisement

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि लोहार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

बैठक में केंद्र सरकार के खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन के जरिए झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हक-अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसी मुद्दे को लेकर सरायकेला प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ, पार्टी ने प्रखंड और नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्णय लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी धरना-प्रदर्शन में पूरी ताकत के साथ शामिल होने और आंदोलन को धार देने की अपील की.

यानी खनिज संसाधनों के अधिकार के मुद्दे पर झामुमो ने सरायकेला से आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए संगठन को सड़क पर उतरने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है.

ताजा खबरें

WhatsApp