Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

Jamshedpur-Kharsawan News: रायजमा में जर्जर सड़क देख विधायक दशरथ गागराई ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश, जल्द बनेगा नया मार्ग

By Goutam

Published on:

 

रायजमा जर्जर सड़क मरम्मत
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। राड़गांव-खरसावां मुख्य मार्ग पर रायजमा पुलिस पिकेट के सामने जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। बुधवार को रांची से खरसावां लौटने के दौरान विधायक की नजर सड़क की बदहाल स्थिति पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द सड़क को दुरुस्त कराने को कहा।

Advertisement
Advertisement

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे

Dayal Builder
Srinath

रायजमा पिकेट के सामने मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरने में बाइक सवारों, छोटे वाहनों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। इससे सड़क हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

Advertisement

विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति से स्कूली बच्चों, मरीजों, कामकाजी लोगों और व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।

विधानसभा में भी उठ चुका है सड़क का मुद्दा

दशरथ गागराई ने बताया कि राड़गांव-खरसावां मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण का मुद्दा विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठाया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी समाधान के लिए पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।

पुनर्निर्माण तक होगी तत्काल मरम्मत

विधायक ने कहा कि जब तक सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता, तब तक तत्काल मरम्मत कर इसे आवागमन के योग्य बनाया जाएगा। डीपीआर और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थायी पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़क के पुनर्निर्माण से राड़गांव-खरसावां मार्ग से जुड़े ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई के साथ मो. वशी खान भी मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp