Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई और सविता महतो, दी श्रद्धांजलि; कहा- पार्टी और झारखंड को अपूरणीय क्षति

By Goutam

Published on:

 

सुदिव्य कुमार सोनू अंतिम संस्कार
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई और ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुए। दोनों विधायकों ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम लोग मौजूद रहे। नम आंखों से लोगों ने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।

Dayal Builder
Srinath

पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Advertisement

विधायक दशरथ गागराई और विधायक सविता महतो ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। दोनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कर्मठ और जनप्रिय नेता थे सुदिव्य कुमार सोनू : दशरथ गागराई

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कर्मठ, जुझारू और जनप्रिय नेता थे। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और झारखंड के विकास के लिए लगातार काम किया।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राज्य की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

झामुमो और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : सविता महतो

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हुआ है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

गरीब, किसान और जरूरतमंदों की आवाज बने : विधायक

दोनों विधायकों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया था। वे गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे।

विधायकों ने कहा कि दिवंगत नेता का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा और झारखंड की जनता उनके कार्यों को स्मरण करती रहेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp