Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : शिक्षक दिवस पर GGSPI में सम्मान और संस्कृति का संगम, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : शिक्षक दिवस के अवसर पर GGSPI Computer Training Centre में सम्मान, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सजा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, संस्थान की विभिन्न शाखाओं से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षक का मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देता है, समारोह में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई.

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान Sunny Bhangra Group की शानदार प्रस्तुति ने माहौल में जोश भर दिया, वहीं नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों और अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी.

Advertisement

कार्यक्रम की सफलता में प्रियम मैडम, अंकिता मैम, मंजीत सर, सुखपाल मैम समेत संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, कुल मिलाकर GGSPI का शिक्षक दिवस समारोह गुरु के सम्मान, विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षा के महत्व का ऐसा संगम बना, जिसने शिक्षक और शिष्य के रिश्ते की गरिमा को एक बार फिर सामने रखा.

ताजा खबरें

WhatsApp