Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली : चोरी के मामले में फरार आरोपी पर कपाली पुलिस का शिकंजा, मोहम्मद महफूज गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

 

 

कपाली/ Balram Panda : सरायकेल खरसावां जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान करीब 30 वर्षीय मोहम्मद महफूज, पिता मोहम्मद मतलुब, निवासी मिल्लत नगर, कपाली ओपी क्षेत्र, थाना चांडिल के रूप में हुई है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था, पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर लंबे समय तक छिपे रहना आसान नहीं होगा, फिलहाल कपाली ओपी पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp