Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, सुबोध कांत सहाय और राजेश कच्छप रहे मौजूद

By Goutam

Published on:

 

मदन मोहन मेडिकल कॉलेज
 

जनसंवाद, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण की पहल शुरू हो गई है। रांची में अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए भूमि पूजन के साथ परियोजना के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और झारखंड विधानसभा के सदस्य राजेश कच्छप मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रांची के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक और शिक्षाविद भी समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने परियोजना की सराहना करते हुए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

Dayal Builder
Srinath

सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति की प्रमुख इकाई

Advertisement

मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना ‘सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति’ की एक प्रमुख इकाई के रूप में की जा रही है। समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में परियोजना को आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है।

प्रबंधन के अनुसार, समूह झारखंड और बिहार में उच्च, व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई संस्थानों का संचालन कर रहा है। समूह के अंतर्गत जमशेदपुर में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पटना में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज और डिप्लोमा कॉलेज संचालित हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में भी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में करीब एक दर्जन स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

अगले वर्ष तक अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

समारोह के दौरान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कर अगले वर्ष तक अस्पताल को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल के शुरू होने के बाद रांची और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए संबंधित वैधानिक और नियामक संस्थाओं से आवश्यक अनुमतियां तथा निर्धारित मानकों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिकित्सा शिक्षा में दाखिले शुरू किए जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

प्रबंधन के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने उम्मीद जताई कि मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शुरू होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर विकसित होंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp