Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन, परिवार में शोक की लहर; विधायक ने दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ के निधन से परिवार में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही विधायक दशरथ गागराई ने परिवार के सदस्यों के साथ दिवंगत बुआ को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement

बुआ के स्नेह और मार्गदर्शन को किया याद

Dayal Builder
Srinath

विधायक दशरथ गागराई ने अपनी बड़ी बुआ के साथ बिताए जीवन के स्मरणीय पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति उनका स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बुआ परिवार की वरिष्ठ सदस्य होने के साथ-साथ पूरे परिवार को एकजुट रखने वाली मजबूत कड़ी थीं। उनके अनुभव, सादगी और स्नेहपूर्ण व्यवहार का परिवार के सभी सदस्यों पर गहरा प्रभाव रहा।

‘उनकी यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता’

विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बुआ की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जीवनभर परिवार के सुख-दुख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से परिवार में जो रिक्तता पैदा हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

परिवार और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि के मौके पर विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, डॉ. विजय सिंह गागराई, कृष्णा गागराई, मनोज गागराई, सुनीता गागराई, अमरेश महतो सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp