Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट और जरूरी कागजात की जांच

By Goutam

Published on:

 

कुचाई वाहन चेकिंग अभियान
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा के निर्देश पर गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाना था।

Advertisement
Advertisement

दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच

Dayal Builder
Srinath

अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की गई।

Advertisement

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, बाइक पर तीन सवारी बैठाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोककर नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच की। थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील

पुलिस जवानों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान

स्थानीय लोगों ने पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलती है।

कुचाई पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

ताजा खबरें

WhatsApp