Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

रेगाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता में बीएस ब्रदर्स तिलोपदा विजेता, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

 

रेगाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत रेगाडीह फुटबॉल मैदान में स्व. रेगा सोय, स्व. रायसिंह गागराई एवं स्व. विरंचि गागराई मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

विधायक ने किक मारकर किया फाइनल का उद्घाटन

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में पहुंचने पर क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया।

Advertisement

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।

बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने जीता खिताब

फाइनल मुकाबला बीएस ब्रदर्स तिलोपदा और वन स्टार बड़ाचाकड़ीह के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने वन स्टार बड़ाचाकड़ीह को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता को खस्सी और 7 हजार रुपये का पुरस्कार

फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

– विजेता – बीएस ब्रदर्स तिलोपदा: खस्सी और 7 हजार रुपये नगद
– उपविजेता – वन स्टार बड़ाचाकड़ीह: खस्सी और 5 हजार रुपये नगद
– तीसरा स्थान – संजय ब्रदर्स: खस्सी और 3 हजार रुपये नगद
– चौथा स्थान – कियाडचालम: खस्सी और 3 हजार रुपये नगद

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की अपील की।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और बेहतर अवसर हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई, मुखिया राम सोय, जय प्रकाश गागराई, राजेश गागराई, मुचिराय गागराई, महेश मींज, नारायण गुंदुवा, तुराम कुंटिया, दिलीप सोय सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp