Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया शोक

By Goutam

Published on:

 

सांसद कालीचरण मुंडा रूपी सोरेन
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Advertisement
Advertisement

नेमरा पहुंचकर परिवार से की मुलाकात

Dayal Builder
Srinath

सांसद कालीचरण मुंडा ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Advertisement

शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना

कालीचरण मुंडा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्राप्त हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को रांची में निधन हो गया था। 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp