Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जेवियर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

By Goutam

Published on:

 

जेवियर पब्लिक स्कूल राष्ट्रीय एकता दिवस
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में एकता, अखंडता, अनुशासन, सहयोग और देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कई ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में स्पीच, ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता, पास द बॉल एंड विन द रेस, पास द कार्डबोर्ड एंड विन द रेस तथा हेड, शोल्डर, नी एंड बॉटल जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करने के बाद शपथ ग्रहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने निजी हितों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति को सर्वोपरि रखने का प्रण लिया।

Advertisement

इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर अपने विचार रखे। वहीं, कुछ बच्चों ने उनकी तस्वीर बनाकर और स्लोगन के माध्यम से देशभक्ति एवं एकजुटता का संदेश दिया।

छोटे बच्चों ने खेलों के माध्यम से सतर्कता और सामूहिक सहभागिता का महत्व सीखा, जबकि बड़े विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में अपने ऐतिहासिक ज्ञान और त्वरित सोचने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों नेहा कुमारी, सिमरन सरदार, मानस्विनी, संचिता नारायण देव और तृप्ति दास को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp