जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर की धरती से शुरू हुआ Eventboxx का सफर अब राष्ट्रीय पहचान की ओर तेजी से अग्रसर है। अपनी दूरदर्शी सोच, शानदार आयोजन क्षमता और पेशेवर कार्यशैली के दम पर Eventboxx ने साबित किया है कि प्रतिभा और बड़े सपनों की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती।
इसी उपलब्धि के तहत Eventboxx द्वारा प्रस्तुत **India Fashion & Beauty Conclave 2026** का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन होटल में किया जा रहा है।
यह आयोजन फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल जगत की प्रमुख हस्तियों, राष्ट्रीय ब्रांड्स, डिजाइनर्स एवं उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है।
Eventboxx के माध्यम से न केवल बड़े आयोजनों को नई पहचान मिल रही है, बल्कि नए अवसरों का निर्माण और प्रतिभाओं को मंच देने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही जमशेदपुर की उद्यमशीलता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
जमशेदपुर से दिल्ली तक Eventboxx का यह सफर झारखंड के गौरव और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

















