Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

विधायक दशरथ गागराई के प्रयास से 12 घंटे में बेहरासाई में लगा 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

By Goutam

Published on:

 

बेहरासाई ट्रांसफार्मर
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई के प्रयास से खरसावां प्रखंड के बेहरासाई गांव में महज 12 घंटे के भीतर 200 केवी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम नशे में धुत एक वाहन चालक ने ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी थी। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और पेयजल व्यवस्था समेत कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे।

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने बिजली विभाग से किया संपर्क

Advertisement

घटना की सूचना झामुमो नेता भवेश मिश्रा ने तत्काल विधायक दशरथ गागराई को दी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद महज 12 घंटे के भीतर गांव में 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर स्थापित कर दिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बाधित होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक की तत्परता के कारण कम समय में समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम जनता की समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान करना है। विधायक दशरथ गागराई ने इस दिशा में पहल की है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विधायक इसी तरह क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस पहल के बाद ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरें

WhatsApp