Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

खरसावां हाई स्कूल में 90 लाख से बनेगा पांच कमरों का अतिरिक्त क्लासरूम भवन, बेहरासाही में 20 लाख की लागत से नाली, विधायक दशरथ गागराई ने किया शिलान्यास

By Goutam

Published on:

 

खरसावां हाई स्कूल अतिरिक्त भवन
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच कमरों के अतिरिक्त क्लासरूम भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही आरडीसी की ओर से बेहरासाही में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली का भी शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही वे लगातार क्षेत्र के विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। अतिरिक्त क्लासरूम भवन बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में चारदीवारी का भी निर्माण कराया गया था। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार स्कूल को अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Dayal Builder
Srinath

स्कूल की प्राचार्या मंजु कुमारी हेंब्रम की मांग पर विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही शिक्षकों के लिए अलग शौचालय और पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए डीप बोरिंग कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करने की अपील की। साथ ही आवश्यकता के अनुसार अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे, स्कूल की प्राचार्या मंजु कुमारी हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, रमेश महतो, राजेश दलबेहरा, खिरोद प्रमाणिक, बिट्टु, धनु मुखी, भवेश मिश्रा, अजय सामड़, साधु चरण, सुधीर राउत, तुलसी महतो और मो. मुजाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ताजा खबरें

WhatsApp