Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित

By Goutam

Published on:

 

कुचाई में सरसों बीज वितरण
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा भवन में बुधवार को एनएमईओएस (NMEOS) योजना के तहत 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा और बीटीएम राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किसानों को बीज वितरित किए।

Advertisement
Advertisement

सरसों की खेती से बढ़ सकती है किसानों की आमदनी

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों की मेहनत से ही समाज और देश की खाद्य जरूरतें पूरी होती हैं। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपनाना चाहिए। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। एनएमईओएस योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

अतिथियों ने कहा कि धान की खेती के बाद खाली पड़ी जमीन पर सरसों की खेती कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इससे खेतों का बेहतर उपयोग होगा और रबी मौसम में भी रोजगार एवं आय का अवसर मिलेगा। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों के संपर्क में रहकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की।

उन्नत खेती के बताए गए तरीके

बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए समय पर बुवाई, खेत की उचित तैयारी, बीज की सही मात्रा, संतुलित उर्वरक का प्रयोग और फसल की नियमित देखभाल जरूरी है। किसानों को बीज उपचार, पौधों के बीच उचित दूरी तथा कीट एवं रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में खेती करने से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम और प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं। इसलिए किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। वहीं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा और विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है।

एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने भी किसानों से योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही गांव और क्षेत्र का विकास संभव है।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य चांदमनी मुंडा, सोनामनी मुंडा, मुखिया लुदरी हेंब्रम, हरिनाथ सोय, रमन मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp