Advertisement

झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति की टीम असम के बाद अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुँची, जानकारी का किया आदान-प्रदान

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति की टीम असम राज्य का दौरा के पश्चात बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे में पहुँची। इस दौरान टीम के सभापति निरल पूर्ती के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा इटानगर का भ्रमण किया। यहा विधानसभा के विशेष सचिव पेमा नाराबू ने अरूणाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में विस्तार से जानकरी दिया।

Advertisement
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 60 विधानसभा और 2 लोकसभा सीट है। राज्य की आबादी लगभग 13 लाख है। पहाड़ जंगल के बीच बसे राज्य में अधिकतर जनजाति है, जहां 146 प्रकार की भाषा बोली जाती है। विधानसभा का सदन अंग्रेजी या हिंदी में चलता है। असम विधानसभा पेपर लेस है और कार्य का संचालन डीजिटल माध्यम से किया जाता है।

Dayal Builder
Srinath

टीम ने विधानसभा के पुस्तकालय, स्पीकर कार्यालय, सदन को देखी और जानकारी आदान प्रदान किया। पुस्तकालय में सभी तरह के पुष्टकों के साथ-साथ सदन के प्रत्येक कार्यवाही की कॉपी को शामिल किया गया है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के द्वारा टीम को जोरदार स्वागत के साथ-साथ सम्मानित किया गया।

Advertisement

टीम गुरुवार और शुक्रवार को भी अरूणाचल प्रदेश के दौरे में रहेगी, जिसके पश्चात मेघालय की राजधानी शिलांग और सिक्किम की राजधानी गैंगटॉक का दौरा करेगी। टीम मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पोटका के विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती एवं धनबाद के विधायक राज सिन्हा शामिल है।

ताजा खबरें

WhatsApp