Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नालंदा DM ने लिया एक्शन; राजगीर अंचल कार्यालय के कर्मियों का स्थानांतरण, नए कर्मियों को किया गया पदस्थापित

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट- विकास कुमार): राजगीर अंचल के पुनर्नियोजित राजस्व कर्मचारी (प्रभारी अंचल निरीक्षक) आनंद कुमार द्वारा सरकारी भूमि के दाखिल खारिज की स्वीकृति देने तथा लोदीपुर स्थित वैसे भूमि के दाखिल खारिज की अनुशंसा करने, जिससे संबंधित मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है, की जांच भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर से कराई गई थी। उनके जांच प्रतिवेदन के आधार पर आनंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो उनके द्वारा समर्पित नहीं किया गया।

Advertisement
Advertisement

उनका उक्त कृत्य उनके पदीय दायित्वों के प्रतिकूल, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक पाया गया। उक्त आलोक में कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आनंद कुमार, पुनर्नियोजित राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय, राजगीर के संविदा के आधार पर पुनर्नियोजन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

Dayal Builder
Srinath

विगत दिनों अंचल कार्यालय राजगीर में पाई गई अनियमितता के आलोक में तत्कालीन अंचल अधिकारी को विभाग द्वारा निलंबित किया गया, साथ ही तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिन्हा एवं शैलेंद्र कुमार को भी निलंबित किया गया।

Advertisement

प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिलाधिकारी द्वारा राजगीर अंचल के लिपिक, कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं Bswan (NSA) का स्थानांतरण अन्य कार्यालय में करते हुए उनकी जगह नए कर्मियों  का पदस्थापन किया गया है।

अंचल कार्यालय राजगीर के लिपिक धर्मवीर प्रसाद को अनुमंडल कार्यालय हिलसा में पदस्थापित करते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अनुमंडल कार्यालय हिलसा में पदस्थापित एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय हिलसा में प्रतिनियुक्त लिपिक अमरेंद्र कुमार ओंदवार तथा प्रखंड कार्यालय बिहारशरीफ के लिपिक अरुण चौधरी को राजगीर अंचल में पदस्थापित किया गया है।

राजगीर अंचल के कार्यपालक सहायक श्री कुमार को प्रखंड कार्यालय बिंद तथा कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार को अंचल कार्यालय हिलसा स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह विकास कुमार कार्यपालक सहायक अंचल कार्यालय हिलसा तथा रोशन कुमार सिंह कार्यपालक सहायक प्रखंड कार्यालय बिंद को अंचल कार्यालय राजगीर में पदस्थापित किया गया है।

राजगीर अंचल के डाटा एंट्री ऑपरेटर( बेल्ट्रान) राहुल कुमार को अंचल कार्यालय एकंगर सराय में प्रतिनियुक्त किया गया तथा उनकी जगह अंचल कार्यालय एकंगरसराय के डाटा एंट्री ऑपरेटर (बेल्ट्रान) गोपाल कुमार को अंचल कार्यालय राजगीर में प्रतिनियुक्त किया गया है।

प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजगीर के Bswan (NSA) राहुल कुमार को कतरीसराय प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त करते हुए वहां के कर्मी समीर कुमार को राजगीर अंचल-सह- प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

ताजा खबरें

WhatsApp