Advertisement

नारदीगंज प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक आयोजित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा आपूर्ति कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गईl बैठक में डीलरों ने बताया कि डीलर संघ के द्वारा पूरे राज्य में दिनांक 1/1/23 से 9/1/23 तक खाद्यान्न वितरण पूरी तरह बंद रखेंगेl

Advertisement
Advertisement

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया, साथ ही साथ निर्देश दिया गया कि सभी पीडीएस विक्रेता विभागीय निर्देश को अक्षरश: पालन करें। साथ ही साथ हड़ताल खत्म कर गरीबों को जल्द से जल्द अनाज देने का कार्य करें।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, कर्मी सरवन कुमार, डीलर छोटे नारायण सिंह, पिंकू कुमार, चंदन जी, राकेश कुमार, मिथिलेश प्रसाद सिंह, कुनकुनी कुमार, नीतीश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद इत्यादि प्रखंड के तमाम पीडीएस विक्रेता उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp