Advertisement

कुचाई में भाजपा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल, सदस्यता अभियान सह स्वागत समारोह आयोजित  

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क (रिपोर्ट- उमाकांत कर):  सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के किसान भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता अभियान सह नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुचाई खरसावां खूंटपानी सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल

कुचाई में आयोजित कार्यक्रम में कड़कड़ाती धूप एवं भीषण गर्मी में भी झामुमो में सैकड़ों कार्यकर्ता अपना सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही कुचाई में भाजपा को छोड़कर बेरगा कुम्हार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुषों झामुमो का दामन थामा। मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक दशरथ गागराई बासंती गागराई एवं जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

Dayal Builder
Srinath

कुचाई

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हर समस्या का समाधान : विधायक  

मौके पर विधायक श्री गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। कृषि लोन माफ कर किसानों को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी झारखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है। राज के सर्वांगीण विकास एवं पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर काफी संख्या में महिला पुरुष झामुमो में शामिल हो रहे हैं। सभी नए सदस्यों का झामुमो परिवार में स्वागत है।

झामुमो सभी वर्ग की पार्टी

झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी वर्ग की पार्टी है। यह सबको साथ लेकर चलती है। वहीं जिला अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नव मनोनीत सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। जिस उम्मीद के साथ जनता ने कांग्रेस बीजेपी आजसू को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई बासंती गागराई, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, भरत सिंह मुंडा, दुर्गा चरण पाडिया, बासुदेव महतो, अनूप सिंह देव, मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय, शास्त्री सांगा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, घनश्याम सोय, भवेश मिश्रा, अमर सिंह हांसदा, दिलीप चंद्र महतो, सुधीर महतो, धनु मुखी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp