Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन, कहा- खरसावां शहीद स्थल प्रेरणादायक, बीजेपी पर साधा निशाना कहा 2024 में फिर बनाएंगे सरकार

By Goutam

Published on:

 

खरसावां
 

जनसंवाद डेस्क/ खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खरसावां पहुंचे जहां खरसावां शहीद वेदी पर उन्होंने खरसावां गोली कांड के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन, जोबा मांझी, विधायक सविता महतो दीपक बिरुवा, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

वहीं श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने एक सभा को संबोधित किया, जहां मंच से मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड जब नवजात शिशु था तभी झारखंड अलग हाथों में चला गया। जिसका खामियाजा आज राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस वक्त झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ तब राज्य का खजाना खाली नहीं था। 2019 से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने यहां के जल जंगल जमीन को लूटने का काम किया। हमारी सरकार जब से सत्तासीन हुई है तब से हमने आदिवासियों को उनका हक और अधिकार देना शुरू किया। जिससे उनके पेट में दर्द होने लगी और झारखंड सरकार को परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे। मगर झारखंड के युवा अब जागृत हो चुके हैं। उनके हर मसूबों पर पानी फेरने के लिए तैयार बैठे हैं।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने मंच से विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि 2024 राजनीतिक उठा पटक का साल रहेगा ऐसे में हमें एक जुट दिखाते हुए फिर से सरकार बनानी है। वही शहीद स्थल से कुछ ही दूर पर शहीद किसान मेला के आयोजन पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की जमकर आलोचना की। कहा कि आज के दिन हम सभी शहीद दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हैं, मगर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने इसकी रूपरेखा ही बदल दी है। वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां के शहीदों को मैंने सम्मान देने का काम किया है। भारत सरकार को किसानों की इतनी चिंता है तो पंजाब के किसानों की चिंता करनी चाहिए। सैकड़ो किसान अपने आहुति दी है। खरसावां की जनता के हर दुख सुख में हम साथ हैं आगे भी रहेंगे। खरसावां के जनता की मान सम्मान में कभी कमी होने नहीं देंगे।

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ फारुल सिंह, आंदोलनकारी झारखंड भुवनेश्वर महतो, मुखिया करम सिंह, मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp