Advertisement

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं उलीडीह मंडल के द्वारा लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश और उलीडीह मंडल के द्वारा गुरुवार को स्वर्णरेखा आवासीय परिसर एनएच-33 दुर्गा पूजा मैदान में लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो तथा नीरज सिंह को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मिलन समारोह में उलीडीह के सभी वरिष्ठ भाजपाई, युवा कार्यकर्ता समेत हजारों लोग शामिल होकर लिट्टी का लुत्फ उठाया। साथ ही कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और भगवान के भजनों की भी प्रस्तुति शहर के कलाकारों ने दी।

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर नीरज सिंह मंच से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर संसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लिट्टी चोखा आज के दिन पूरे देश ही नहीं विदेश में प्रचलित हो चुका है और इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का आपस का तालमेल बना रहता है।

Advertisement

मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन से आपस में मिलने जुलने का मौका प्राप्त होता है। आज यहां बहुत ही खुशी का माहोल है। उलीडीह के सभी वरिष्ठ जनों से जो कि कई साल से पार्टी को अपने मेहनत से सींचते आए हैं उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस मिलन समारोह में राकेश सिंह लोधी, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, राहुल कुमार, संदीप शर्मा, गणेश दास, भारती केशरी, अमूल्यो महतो, सीता राम सम्मिलित हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp