Advertisement

सांसद बिद्युत बरण महतो ने DC को पत्र लिखकर टुसु से पहले नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों की साफ सफाई की मांग की

By Goutam

Published on:

सांसद

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर:  सांसद बिद्युत बरण महतो ने शुक्रवार को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एक पत्र सौंप कर झारखंड के महापर्व टुसु के अवसर पर सभी नदी के घाटों, तालाबों और जलाशयों की साफ सफाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

सांसद श्री महतो ने कहा मकर संक्रांति पूरे भारतवर्ष का महान पर्व है। झारखंड में यह टुसू पर्व के रूप में लोक आस्था से जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व संपूर्ण झारखंडी जनता के द्वारा पूरे श्रद्धा, आस्था और मनोयोग के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर मकर संक्रांति के दिन सभी लोग नदी तट पर अथवा विभिन्न जलाशयों पर जाकर स्नान करते हैं तत्पश्चात सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। उसके उपरांत ही पारंपरिक रूप से पिठा- मुड़ी, दही- चूड़ा ,तिल आदि का दान करते हैं।तत्पश्चात ही श्रद्धालुगण प्रसाद स्वरूप अन्न आदि ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु एकत्र होते हैं। 

Dayal Builder
Srinath

सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न नदी घाटों विशेष कर सोनारी स्थित दो मुहानी के संगम पर विशेष व्यवस्था किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा भूईयाडीह, कदमा, बिष्टुपुर एवं बागबेड़ा के बडौदा घाट में भी बड़ी संख्या में लोग प्रातः काल में स्नान करते हैं। सांसद श्री महतो ने संबंधित निकायों एवं पदाधिकारी को इस संबंध में समुचित दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है।

Advertisement

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि इस संबंध में समुचित इंतजाम किए जाएंगे और विभिन्न घाटों और जलाशयों की साफ सफाई की जाएगी ताकि श्रद्धालु सुगमता पूर्वक पर्व त्यौहार मना सके।

ताजा खबरें

WhatsApp