Advertisement

खरसावां के गांगुली मैदान में ग्राम सभा मंच खरसावां के द्वारा किया बैठक, केंद्र के जन विरोधी वन नीति पर किया चर्चा

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के गांगुली मैदान में ग्राम सभा मंच खरसावां के द्वारा बोसेन मुंडा के अध्यक्षता पर एक विशेष बैठक आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केंद्रीय सदस्य सोहनलाल कुम्हार ने उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

मौके पर केंद्रीय सदस्य सोहनलाल कुम्हार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को खनन करने तथा उद्योग स्थापित करने के लिए वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत 2022 को वन संरक्षण नियम तैयार की है।साथ ही 2023 को इसे लोकसभा से पारित भी कर लिया गया है। इसे सुधार करने हेतु विभिन्न सामाजिक जन संगठनों ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भी ज्ञापन दिया गया था।

Srinath

इसी नियम के तहत केंद्र सरकार ने कोयला खनन के लिए अडानी को छत्तीसगढ़ राज्य के सुरगुजा जिला के हसदेव अरण्य को काटने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दिया है। हसदेव अरण्य की कटाई से लाखों छोटे बड़े पौधों के साथ वन्यजीव व जैवविविधताएं समाप्त हो जाएंगे।एवं आदिवासी मूलवासी विस्थापन के शिकार झेलेंगे साथ ही जलवायु तथा पर्यावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा। बैठक में जंगलों की बचाएं करने के साथ सरकार को ध्यान आकृष्ट करने के लिए आगामी 29 जनवरी को खरसावां प्रखंड अंचल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से सोहनलाल कुम्हार, भारत सिंह मुंडा, दोगुना सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp