Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का संस्थापक दिवस के अवसर पर 3 मार्च को रक्तदान शिविर को लेकर हुई बैठक

By Goutam

Published on:

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन

जनसंवाद/जमशेदपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 3 मार्च फाउंडर्स डे को होने वाले मास ब्लड डोनेशन को लेकर बैठक की गई। बैठक में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी, आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर, आरके सिंह फैन्स क्लब और टाटा मोटर्स के सभी ब्लड को-ऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। मीटिंग की अध्यक्षता गुरमीत सिंह ने की।

Advertisement
Advertisement

महामंत्री आर के सिंह जी ने मास ब्लड डोनेशन के विषय पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगो को संबोधित किया और कहा कि टाटा साहब के प्रति जमशेदपुर के लोगों की ऐसी आस्था है कि ब्लड डोनेशन के नए कृतिमान स्थापित होंगे और ब्लड डोनेशन में टाटा मोटर्स कर्मचारी एवं शहर के बहुत सारे लोग इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लेंगे।

Dayal Builder
Srinath

वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जो रक्त संग्रह होती है उससे कई लोगों का जीवन बचाया जाता है। जिस रूप से आप लोग व्यवस्था करते है उससे रक्तदाताओं को बहुत सहूलियत होती है और साथ ही साथ एक हिम्मत आती है कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाती है। महिलाएं भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है और उनका उत्साह देखने को बनता है।

Advertisement

वहीं अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सभी हमेशा से दिए गए ज़िम्मेदारी को भली भांति से निर्वाह करते है उसी तरह इस बार भी सभी को अपनी जिम्मेदारियों को सकारात्मक रूप से निभाना है। बैठक में सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी लोगों को कमिटी बनाकर कार्यों का बटवारा किया गया। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा के द्वारा किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp