Advertisement

फुटबॉल में जराटीकरा विजेता व आदर्श युवा क्लब अरुवां बना उपविजेता

By Goutam

Published on:

जनसंवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला खरसावां युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुचाई प्रखंड क्षेत्र के अरूवां मैदान प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल सह खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए फुटबॉल व दौड़ का इवेंट शामिल किया गया था।

Advertisement
Advertisement

फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जराटीकरा अरूवां व उपविजेता आदर्श युवा फुटबॉल क्लब अरुवां रहा। बालिका का 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनीता सरदार प्रथम व कमल सरदार द्वितीय वहीं बालक का 200 मीटर दौड़ में गुरुचरण सरदार प्रथम व सोनाराम सरदार द्वितीय एवं राहुल कुमार तृतीय मेंढक रेस में सावन लोहार प्रथम व प्रकाश कुम्हार द्वितीय स्थान रहा। इस कार्यक्रम में विजेता व उपविजेता रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुखदेव सरदार सेविका सावित्री महतो प्रकाश कुम्हार कमल कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp