Advertisement

झारखंड हुआ शर्मसार: दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में टेंट लगाकर सो रहे थे, 7-8 युवकों ने दिया घटना को अंजाम

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क: झारखंड की उपराजधानी दुमका  से बड़ी खबर सामने आ रही है. अलग-अलग बाइक से पति के साथ टूर पर निकली स्पेन की महिला से शुक्रवार की देर रात सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की घटना हुई है। घटना के बाद 28 साल की इस स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि अबतक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

Advertisement
Advertisement

घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला के साथ मारपीट भी हुई है। सरैयाहाट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुमका लाया जा रहा है। महिला बाइक से ही सरैयाहाट से पुलिस की सुरक्षा में दुमका पहुंच रही है।

Dayal Builder
Srinath

जानकारी के मुताबिक स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं।

Advertisement

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल के पास पहुंचकर दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। सरैयाहाट अस्पताल के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी को भी अस्पताल के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही  एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ताजा खबरें

WhatsApp