Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

डीडीसी व‌‌ बीडीओ ने कुचाई के कई बूथों का निरीक्षण कर संसाधन का लिया जायजा

By Goutam

Published on:

 

डीडीसी
 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न कराने तथा सत प्रतिशत मतदान को ले मंगलवार को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान डीडीसी ने कुचाई के दलभंगा, सियाडी, बारुहातु, गालुडीह, कुचाई, अरुवां बुथ का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बुथ पर हर संसाधन की बारिकी से जांच भी किया। बुथ पर मतदान कर्मियों से लेकर मतदाताओं की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुथ पर बिजली पानी शौचालय सहित अन्य जो भी संसाधन मुहैया होनी चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व स्वीप कार्यक्रम को धरातल पर उतरने का निर्देश दिया।ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान वोट देने के लिए घरों से निकले और वोट करें। उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं और मतदान कार्य में जुटे कर्मियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी किया और सुविधा ना हो।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, बीडीओ प्रधान माझी, एसडीओ मांगीलाल गिलुआ, कनिय अभियंता अश्वनी सरदार आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp