Advertisement

जिलिंगदा में घर के बाहर बैठी बृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारा टक्कर, महिला का पैर टूटा

By Goutam

Published on:

जिलिंगदा

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां -कुचाई मुख्य मार्ग में जिलिंगदा गांव के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी.जिससे वृद्ध महिला का बायां पैर टूट गया। वहीं अन्य एक महिला भी घायल हुई है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार जिलिंगदा गांव निवासी पुनिया उरांव (65) व गोसा उरांव (55) शनिवार शाम को अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठी हुई थी। इस दौरान विपरीत दिशा से कुचाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक दो पहिया वाहन बजाज पल्सर (JH06O 1791) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध महिला गोसा उरांव का बायां पैर टूट गया। वहीं अन्य एक महिला पुनिया उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Dayal Builder
Srinath

वही बाइक सवार दोनों युवकों को ग्रामीणों ने बंधक भी बना लिया है। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया। इस दौरान अरूवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश मिंज ने कहा कि इस सड़क में आए दिन सड़क दुर्घटना अक्सर होते रहती है। उन्होंने विभाग से गांव के सामने ब्रेकर लगाने की मांग की है। अन्यथा सड़क जाम किया जाएगा।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp