Advertisement

आदित्यपुर : डीप बोरिंग को ठीक करने व बस्तीवासियों के बीच प्रतिदिन एक टैंकर पानी मुहैया करवाने को लेकर टीएमसी नेता बाबू तांती ने नगर निगम के पदाधिकारियों को जताया आभार…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम वार्ड 20 स्थित गुमठी बस्ती के खराब पड़े डीप बोरिंग की शिकायत पूर्व में टीएमसी नेता बाबू तांती ने नगर निगम के पदाधिकारियों से की थी, जहां नगर निगम के पदाधिकारी ने मामला को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और डीप बोरिंग की मरम्मत करवाई. वही नगर निगम ने प्रचंड धूप को बढ़ते देख बस्तीवासियों के बीच प्रतिदिन एक टैंकर पानी मुहैया करवाया. जहां नगर निगम के इस कार्य को देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे टीएमसी नेता बाबू तांती ने मामले को संज्ञान में लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने और बस्तीवासियों के बीच पानी मुहैया करवाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया है. वहीं, स्थानीय संटी गुप्ता, गोलु गुप्ता, केदारनाथ जयसवाल, बीरेन्द्र गुप्ता, शंकर तांती, भंटु सोनकर, साधु शर्मा, आशीष कुमार, मन्ना गुप्ता, सुरज तांती, ऋषि गुप्ता सहित कई लोगो ने आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को आभार जताया.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp