Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खूंटपानी प्रखंड के कैदा में वज्रपात से चार बैलों की मौत, किसान मायूस

By Goutam

Published on:

 

खूंटपानी
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ागुंटिया पंचायत क्षेत्र के कैदा गांव में वज्रपात से बुधवार शाम को चार बैलों की मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी किसान सालुका पुरती, सिंगराय पुरती, जुरिया पुरती व मेचों कांडेयांग अपने बैलों को चरने के लिए छोड़ दिया था। वहीं बुधवार शाम को हुई आंधी तूफान से सभी बैल गांव के इमली पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। इस दौरान अचानक वज्रपात होने के कारण चारो बैलों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Dayal Builder
Srinath

इधर सूचना मिलते ही ग्रामीण मुण्डा अखलेश पुरती, बाबुलु कान्डेयांग,कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अशोक मुन्डरी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सुचना अंचल अधिकारी को दिया। इस घटना के बाद से किसान काफी चिंतित हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp