Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई के रुगुडीह पंचायत भवन में बैठक कर मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

By Goutam

Published on:

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रूगुडीह पंचायत भवन में मुखिया करम सिंह मुंडा के अध्यक्ष पर एक बैठक कर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मुखिया करम सिंह मुंडा ने तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है। तंबाकू का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।तंबाकू के सेवन करने से कैंसर की भी बीमारी होती है। जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है। इससे मुख का भी कैंसर होता है। जिसका समय पर इलाज नहीं होने के कारण व्यक्ति की मृत्यु भी होती है। इसलिए व्यक्ति को किसी प्रकार का तंबाकू का नशा नहीं करना चाहिए।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी नशे की और बढ़ रही है। युवा पीढ़ी अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं मुखिया करम सिंह मुंडा ने सहियाओं को गर्भवती महिलाओं की तिमाही में पंजीकरण करवाने के लिए दिशा निर्देश दिया ताकि अपने पंचायत क्षेत्र के सभी गांव की गर्भवती महिलाओं का चिन्हित कर महिलाओं को सही उपचार एवं सरकारी सुविधा मिल सके। ‌

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ग्राम प्रधान बैकुंठ सिंह मुंडा सीएचओ सुनेईना पीटर दुर्गा सिंह मुंडा यशोदा देवी सरस्वती मुंडा मुक्ता तिडू आदि एनेमल उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp