Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि पर 39 मौजा ने दी श्रद्धांजलि, किया याद

By Goutam

Published on:

बिरसा मुंडा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुचाई प्रखंड क्षेत्र के दलभंगा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर 39 मौजा दलभंगा पदाधिकारीयों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 39 मौजा दलभंगा के निर्देश मानसिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति की संरक्षक थे। जल जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया। वहीं मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ज्ञान का उजियारा भी फैलाया उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों सांस्कृतिक धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया।

Dayal Builder
Srinath

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मानसिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मोहनलाल मुंडा, सुखलाल मुंडा, रामचन्द्र मुंडा, कृष्ण मुंडा, सोनामनी मुंडा, चांदमनी मुंडा, लखीराम मुंडा, रवींद्र मुंडा, संतोष मुंडा, सोहराई मुंडा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp