Advertisement

गोविदपुर पैसेन्जर हॉल्ट पर लोकल ट्रेनों का ठहराव करवाने और अन्य विषयों को लेकर डीआरएम से मिले विधायक मंगल कालिंदी

By Goutam

Published on:

मंगल कालिंदी

जनसंवाद, जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विषयों के संबंध में बुधवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने चक्रधरपुर पहुँच कर रेल डीआरएम अनिल जे राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन के माध्यम से जुगसलाई फाटक पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द करवाने, सालगाझुड़ी फाटक के समीप बेरिकेटिंग का निर्माण करवाने, पावर्ती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले पथ का निर्माण करवाने, पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले पथ निर्माण करवाने, प्रमथनगर एवं श्यामा प्रसाद स्कूल जाने वाली पथ पर रेलवे फाटक पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाने की मांग की।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ ही विधायक मंगल कालिंदी ने डीआरएम को बताया कि टाटानगर से खड़गपुर की और से लोकल ट्रेनों का जो आवागमन होता है उनका ठहराव गोविदपुर पैसेन्जर हॉल्ट पर अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि खास तौर पर व्यापार, शिक्षा, काम पर जाने वाले सरकारी कर्मचारी व क्षेत्र के मजदूर सहित तमाम लोगों को टाटानगर या आसनबोनी जाना पड़ता है। जिससे उन्हे आर्थिक नुकसान व असुरक्षा भी होती है। इसलिए इन सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पादन करने का कार्य करें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp