Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया एमकेएसपी कर्मियों को बीते अप्रैल माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा

By Goutam

Published on:

दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): जेएसएलपीएस के पलाश परियोजना में कार्यरत महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के कर्मियों को विगत अप्रैल माह से वेतन का भुगतान नहीं करने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में  मानसून सत्र के शून्यकाल में सरकार को ध्यान आकृष्ट करते हुए कर्मियों की वेतन भुगतान करने हेतु मांग रखी है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के पलाश परियोजना में कार्यरत महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना कर्मियों को विगत अप्रैल माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही इन कर्मियों को ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार की निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन परियोजना में समायोजन भी किया जाना है।

Srinath

विधायक श्री गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग रखते हुए कहा है कि जल्द से जल्द महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना कर्मियों के मामले में त्वरित कार्यवाई की जाए। ताकि कर्मियों को अपने बच्चों की पठन-पाठन एवं परिवार की भरण पोषण में सहूलियत हो सकें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp